लोकसभा टिकट के दावेदारों की दिल्ली दौड़,भाजपा से गिरीश प्रबल दावेदार

लोकसभा टिकट के दावेदारों की दिल्ली दौड़,भाजपा से गिरीश प्रबल दावेदार
*कान्तदेव सिंह, सरदेंदू, केके तिवारी और डॉ राजेश मिश्रा भी दौड़ मे*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सिंगरौलीlसीधी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य के टिकट के दावेदारों की दिल्ली दौड़ शुरू हों गई है l सत्तारूढ भाजपा, आम आदमी पार्टी, बसपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं की प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर दिल्ली तक जोर आजमाइश करने लगे हैं l बताया जाता है कि सत्तारूढ भाजपा में सीधी सिंगरौली जिले से लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार अपनी दावेदारी कर रहे हैंl जिनमे पूर्व लोकसभा सदस्य और पूर्व विधायकों के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी भी रेस में है l चर्चा है कि कई नेताओं ने अपनी पत्नियों को भी टिकट दिलाने की एड़ी चोटी एक कर रहे है l सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी प्रबल दावेदार माने जा रहे है l श्री द्विवेदी पार्टी के जिलाध्यक्ष और सिंगरौली विकास प्राधिकरण समेत कई चुनावों मे बखूबी जिम्मेदारी निभाते रहे है l और पार्टी को कामयाबी दिलाते रहेl सिंगरौली से ही जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता भी दावेदार माने जा रहे है l यह दूसरी बार जिलाध्यक्ष का दायित्व सभाल रहे है l इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र गोयल भी दावेदारों में शामिल है l दोनों नेताओं की व्यापारी में खासा प्रभाव है l बताया जाता हैं कि सीधी लोकसभा से ही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कान्तदेव सिंह भी टिकट की रेस में है l उधर सीधी जिले से भी पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा, केके तिवारी, इंद्रशरण सिंह, चुरहट के पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री सरदेंदू तिवारी भी दावेदार माने जा रहे है l बताया जाता है कि सांसद से सीधी विधानसभा क्षेत्र की विधायक बनी रीती पाठक को अब विधायकी रास नहीं आ रही है l उन्होंने ने भी टिकट के लिए अपना नाम आगे बढ़ाया है l सीधी सिंगरौली में चर्चा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने उनका कद घटा दिया है l सूत्रों की माने तो सिंगरौली के पूर्व विधायक रामलल्लू बैस, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, मप्र भाजपा के सांसकृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बशिष्ट पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल चतुर्वेदी, अश्विनी तिवारी, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, रंजना मिश्रा भी टिकट के दावेदार बताये जा रहे है l लोगो में चर्चा है कि चुरहट से पूर्व विधायक सरदेंदू तिवारी की धर्मपत्नी भी लोकसभा टिकट के लिए प्रयासरत है l अब देखना है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व किस दावेदार पर दाव खेलता हैं l
*कांग्रेस से कमलेश्वर सबसे आगे*
आसन्न लोकसभा चुनाव में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस से पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, सबसे आगे बताये जा रहे है l यह विंध्य क्षेत्र से बड़ा ओबीसी चेहरा और एआईसीसी मेंबर भी है l राजपूत चेहरा में ज्ञान सिंह भी दावेदार बताये जा रहे है l यह सीधी विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चूके है l सिंगरौली से शेखर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, अमित द्विवेदी और पूर्व महापौर रेनू शाह भी चुनाव लड़ सकती हैl
इधर बसपा, सपा और आम आदमी पार्टी से भी टिकट के दावेदार नेताओं से संपर्क शुरू कर दिया है l




