भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मन की बात में सीधी रहा टॉप पर

भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मन की बात में सीधी रहा टॉप पर
*रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा*
सीधी। कल दिनांक 25 फरवरी को भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के अगुवाई में विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम जिले के 1036बूथों पर रिकॉर्ड रूप से सुना और देखा गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने मन की बात कार्यक्रम को मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, जिला, मंडल, बूथ और आईटी और सोशल मीडिया के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने इस शानदार सफलता पर सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यापित करते हुए यह आह्वान किया है कि इसी प्रकार से आगे आने वाले सभी कार्यक्रमों में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित करें। सभी पार्टी के जाबांज सिपाहियों का आभार व्यक्त किया है।




