मध्य प्रदेश

किसान एवं युवा विरोधी है प्रदेश की भाजपा सरकार,घोषणा पत्र में किए वादे नहीं निभा रही भाजपा: -ज्ञान सिंह 

ar 728 ad
AR News Live

किसान एवं युवा विरोधी है प्रदेश की भाजपा सरकार,घोषणा पत्र में किए वादे नहीं निभा रही भाजपा: -ज्ञान सिंह

 

जनसंपर्क कर विधानसभा चुनावों में समर्थन के लिए जनता जनार्दन एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया

 

*रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा*

 

सीधी l जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सीधी विधानसभा अन्तर्गत ग्राम हड़बडो में जनता जर्नादन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधानसभा चुनावों में मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने पहुंचे,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में आपने भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया जिसके लिए मैं आप सब का तहे दिल से आभारी हूं हम आप एक परिवार की तरह है हर सुख और दुख में मैं आपके साथ हमेशा खड़ा मिलूंगा चुनाव में हार जीत मायने नहीं रखती है आप सब का प्यार और आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ यही मेरी पूंजी है उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान एवं युवा विरोधी है प्रदेश में ओला से किसानों की फैसले प्रभावित हुई है लेकिन नुकसान का अभी तक सर्वे नहीं कराया गया तत्काल सर्वे कराया जाए एवं सहायता राशि प्रदान की जाए प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है लेकिन यह सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश का किसान आज आंदोलित है किसान अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आंदोलन कर रहा है केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों को एमएसपी लागू करने की गारंटी दी थी लेकिन उनकी यह गारंटी पूरी नहीं हुई और मोदी पूरे देश में मोदी की गारंटी चिल्लाते फिर रहे आपने किसानों और युवाओं से झूठ बोला है ग्रामीण जनों से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र में किए एक भी वादे को अभी तक नहीं निभाया है अपने किए घोषणाओं को भाजपा सरकार निभाए आगे लोकसभा के चुनाव होने वाले है भाजपा के नेता फिर से आपके बीच में वोट मांगने आएंगे तो उनसे यह सवाल आप सब जरूर करिएगा कि आपने अपने वादे आज तक पूरे क्यों नहीं किया उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी की गई घोषणाएं पूरी नहीं कर रही इसलिए कांग्रेस पार्टी आगामी 29 फरवरी को वीथिका भवन में किसानों की समस्याओं और उनकी जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर किसान और युवाओं की आवाज बुलंद करने जा रही। चर्चा के दौरान अशोक गुप्ता गुलाब सिंह फूलचंद यादव कृष्णा पनिका रामरती सिंह प्रद्युमन मिश्रा भगवान सिंह पुष्पराज सिंह रामप्रताप यादव जनपद सदस्य दीपक पनिका रमेश पनिका विनय सिंह मरकाम लालमन पनिका लल्लू पनिका सहित भारी संख्या में किसान भाई एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button