प्राकृतिक आपदा एवं जनता के कल्याण के लिए समर्पित रेड क्रॉस सोसाइटी — डॉ चतुर्वेदी

प्राकृतिक आपदा एवं जनता के कल्याण के लिए समर्पित रेड क्रॉस सोसाइटी — डॉ चतुर्वेदी
भारतीय रेड क्रॉस समिति की जिला बैठक संपन्न
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। मध्य प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के निर्देशानुसार प्रदेश पर्यवेक्षक एवं जिला अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रीवा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश प्रतिनिधि और रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, वतौर कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार तीरथ प्रसाद आचार्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आइ जे गुप्ता, वरिष्ठ समाज सेवी पुष्पराज सिंह परिहार की विशिष्ट उपस्थिति में स्थानीय अक्षत रेजीडेंसी में संपन्न हुई।
बैठक की प्रस्तावना एवं विषय प्रवेश पर बोलते हुए प्रदेश प्रतिनिधि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी सीधी जिले में 1982 से संचालित है। बीच में सक्रियता काम ज्यादा हुई होगी। रेड क्रॉस सोसाइटी गरीबों के कल्याण, प्राकृतिक आपदाओं में सेवा जैसे रक्तदान, अस्पताल आदि विषयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेड क्रॉस सोसाइटी की लगभग एक एकड़ जमीन है जिस पर रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रकल्प चलाए जा सकते हैं। प्रदेश नेतृत्व की मनसा है कि सीधी जिले की रेड क्रॉस सोसाइटी अपने लक्ष्य और उद्देश्यों के साथ निरंतर आगे बढ़े। इस निमित्त आज रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक बुलाई गई है।
प्रदेश प्रतिनिधि एवं पर्यवेक्षक जिला अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी रीवा डॉक्टर प्रभाकर चतुर्वेदी ने भारत रेट क्रॉस सोसाइटी की स्थापना, मान्यता एवं उद्देश्यों पर बृहद रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी जनता की सेवा के लिए सभी प्रकार से सक्षम शासकीय एजेंसी है। रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कृत्रिम उपकरण का निर्माण, ब्लड बैंक, अस्पताल, चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर, गरीबों, असहाय की सेवा, अनाथालय सहित सेवा के अनेक ने प्रकल्प चलते हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी सेवा का ही पर्याय है। रेड क्रॉस अब गौशाला ,वृद्ध आश्रम ,दिव्यांगों के कृत्रिम अंगों का निर्माण, पुस्तकालय, ब्लड बैंक, ब्लड डायलिसिस एवं प्रोसेसिंग सिस्टम, स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय विभाग के साथ मिलकर काम कर रहा है।
चेयरमैन डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि जल्द ही सीधी जिले की भी रेड क्रॉस सोसाइटी कार्य में शिद्धता और सफलता अर्जित करेगी और एक नए प्रकल्प के रूप में खड़ी होगी। डॉक्टर चतुर्वेदी ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष महामहिम राष्ट्रपति और प्रदेश स्तरों पर प्रदेश अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल होते हैं ।
रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला बैठक में प्रमुख रूप से नरेंद्र केसरवानी, गुड्डू आहूजा, केशव प्रसाद चौरसिया, सुरेंद्र मणि दुबे, डॉक्टर मनीला सिंह, पुनीत नारायण शुक्ला, डॉक्टर विक्रम सिंह, सीए राकेश शुक्ला ,प्रोफेसर के बी सिंह, राकेश गुप्ता, अमित प्रधान, श्रवण चौबे, डॉ अरविंद शुक्ला, सुनीता रानी वर्मा, श्रीकांत सिंह चंदेल श्रीकांत द्विवेदी विवाह शर्मा विपिन सिंह चौहान प्रतीक सिंह परिहार डॉक्टर प्रतीक प्रजापति मुकेश कुमार सोंधिया शुभम पांडे सहित सैकड़ो रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन रेड क्रॉस सोसाइटी से मिठ्ठू प्रसाद केवट ने किया।




