कांग्रेस में मची भगदड़,कई कांग्रेसी दिग्गज हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस में मची भगदड़,कई कांग्रेसी दिग्गज हुए भाजपा में शामिल
सीधी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि न्यू जॉइनिंग के अंतर्गत आज प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में एड.रंजना मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा और सीधी महामंत्री मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस,रोहित मिश्रा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी एवं सुरेश पांडेय जी प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं पूर्व गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रभारी नरोत्तम मिश्रा और मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री पूर्व चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के विशेष उपस्थिति में पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में सदस्यता ग्रहण की।
सादर प्रकाशनार्थ
सुरेंद्र मणि दुबे
जिला मीडिया प्रभारी




