हारना नहीं’ मुहिम की विचार गोष्ठी संपन्न समाज में बढ़ती निराशा और युवाओं में घटती इच्छा शक्ति को लेकर शुरू किया गया जागरुकता अभियान

‘हारना नहीं’ मुहिम की विचार गोष्ठी संपन्न
समाज में बढ़ती निराशा और युवाओं में घटती इच्छा शक्ति को लेकर शुरू किया गया जागरुकता अभियान
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l में बीते रविवार को रोली मेमोरियल ट्रस्ट प्रांगण में युवा व्यापारी संघ सीधी द्वारा रोली मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में “हारना नहीं” लेट्स फाइट टुगेदर मुहिम की शुरुआत शहर के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में की गई जिसका उद्देश्य माता-पिता और बच्चों के प्रति बढ़ती संवादहीनता और युवाओं में घटती इच्छाशक्ति एवं बढ़ती सामाजिक दूरी को कम करने के लिए जागरूक करना।
बड़े शहरों के तर्ज में हमारे सीधी जिले में भी निरंतर बढ़ रही आत्महत्या एवं मानसिक बीमारियों की घटनाएं हर किसी को झकझोर रही और अंदर-अंदर कमजोर करती जा रही हैं, जो आगे चलकर और भी घातक समस्या बन सकती है, उसी को दृष्टिगत रखते हुए इस मुहिम की शुरुआत की गई जो आज के इस आधुनिक युग में हो रही मानसिक एवं व्यवहारिक समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करेगी और समाधान के प्रति हर वर्ग को प्रेरित करेगी एवं पूर्व में घटित घटनाओं की काउंसलिंग कर उसे घटना को अंजाम देने तक के कारणों के जड़ तक जाएगी और कैसे लोगों के जीवन और बढ़ते हुए बच्चों के परवरिश और संस्कार को बेहतर करने के प्रयास में जागरूकता अभियान चलाएगी।
हारना नहीं मुहिम की प्रथम विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से रोली मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी एवं सचिव चंद्रमोहन गुप्ता, व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री अशोक देवाचार्य महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र सिंह भदोरिया, इंद्रशरण सिंह चौहान, डाॅ अनूप मिश्रा, कन्हैया सिंह, विनय सिंह विनू, हजारीलाल गुप्ता, दिलीप शितानी, सुखलाल गुप्ता, राजेन्द्र सिंह चौहान, एड.सुजाता मिश्रा, रवि केसरी, विनोद मिश्रा, बाल समिति सीधी की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव, हरिहर सोनी, सुशील अग्रवानी, एड. रोहित मिश्रा, संगीता गुप्ता, उत्तरा वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल, बृजेश सिंह गोरे, आशीष जायसवाल, युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सनी मोटवानी, कार्यकारी अध्यक्ष रतनीश सोनी, उपाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, पंकज कुशवाहा एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जन शामिल हुए एवं अपने विचारों को साझा किया।
विचार गोष्ठी की प्रस्तावना चंद्रमोहन गुप्ता द्वारा एवं आभार श्रीमती मीना गुप्ता व कार्यक्रम का सफल संचालन युवा व्यापारी संघ के महामंत्री अमित गुप्ता द्वारा किया गया।




