ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

ar 728 ad
AR News Live

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

——-

राज्यसभा सांसद श्री सिंह, विधायक सीधी श्रीमती पाठक एवं कलेक्टर श्री मालवीय ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l गणतंत्र दिवस पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा स्थानीय मानस भवन में मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं संकल्पों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह की समाप्ति पर प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक एवं कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, वनमण्डलाधिकारी क्षितिज कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्म, जिला जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

गणतंत्र दिवस के उत्सव भारत पर्व पर लगायी गयी प्रदर्शनी का लोगों ने अवलोकन किया तथा शासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button