ब्रेकिंग न्यूज़

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित

ar 728 ad
AR News Live

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित

 

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए प्रारूप का प्रकाशन 6 जनवरी को

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। मतदाता सूची में एक जनवरी 2024 की अर्हता तिथि में मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने बताया कि मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए 6 जनवरी 2024 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसके संबंध में दावे-आपत्तियाँ 22 जनवरी तक दर्ज की जाएंगी। मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने तथा मृत मतदाताओं के नाम पृथक करने के लिए सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर 13 एवं 14 जनवरी को लगाए जाएंगे। मतदाता सूची के संबंध में प्राप्त दावे-आपत्तियों तथा आवेदन पत्रों का निराकरण 2 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। मूल मतदाता सूची के साथ पूरक मतदाता सूची तैयार करके 6 फरवरी तक मुद्रित की जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन 8 फरवरी को किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी मतदाता सूची रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button