ब्रेकिंग न्यूज़

मतदान दल 16 नवंबर होंगे रवाना – कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ar 728 ad
AR News Live

मतदान दल 16 नवंबर होंगे रवाना – कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

——–

सीधी जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए कुल 1207 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें ईव्हीएम से मतदान कराया जायेगा। मतदान दल मतदान सामग्री तथा ईव्हीएम के साथ 16 नवम्बर को संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय पुराना भवन से निर्धारित अपने मतदान केन्द्र के लिए प्रस्थान करेंगे। सभी चार विधानसभाओं 76-चुरहट, 77-सीधी, 78-सिहावल तथा 82-धौहनी के लिए मतदान सामग्री तथा ईव्हीएम के वितरण के लिए विधानसभावार अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं। मतदान सपन्न होने के बाद संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय पुराना भवन में ही ईव्हीएम तथा मतदान सामग्री जमा की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय पुराना भवन का भ्रमण कर मतदान सामग्री का वितरण के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि सामग्री वितरण तथा जमा करने के लिए तैनात कर्मचारी एवं रिजर्व कर्मचारी 17 नवम्बर को सामग्री जमा होने तक परिसर में ही रहेंगे।

(ए आर न्यूज़ लाइव)कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में सामग्री वितरण के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने वाहनों की पार्किंग, अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए भोजन व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर आफीसर अपने मतदान दलों के साथ यहां से रवाना होंगे तथा मतदान दलों के मतदान केन्द्रों में पहुंचने की रिपोर्ट भेजेंगे। मतदान दल सामग्री प्राप्त करने के बाद चेकलिस्ट के साथ उसका मिलान करके यहां से रवाना होंगे। सभी रिटर्निंग आफीसर तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के ठहरने, भोजन, साफ-सफाई, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रत्येक मतदान केन्द्र में एक स्थानीय कर्मचारी मतदान दलों के सहयोग के लिए उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि मतदान दलों को ले जाने वाले सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा दिया गया है। कन्ट्रोल रूम से सभी वाहनों की मानीटरिंग करें कोई वाहन खराब होता है तो तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करें।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल धोटे, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही, सभी रिटर्निंग आफीसर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button