ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक हुई आयोजित   

ar 728 ad
AR News Live

सीधी विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक हुई आयोजित

 

कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में युवा कांग्रेस की हो अहम भूमिका:- देवेंद्र सिंह दादू

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l युवा कांग्रेस की विधानसभा अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक जवाहर कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू की अध्यक्षता और सीधी विधानसभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई।

आयोजित बैठक में सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए बैठक को संबोधित करते हुए जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है सीधी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने ज्ञान सिंह को टिकट दिया है युवा कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने अपने युवा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सब अपने-अपने क्षेत्र और बूथों पर पूरी निष्ठा और ताकत के साथ लगकर कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह को भारी मतों से विजई बनाइए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका होनी चाहिए युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के पक्ष में लगकर अपनी ताकत और ऊर्जा लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजई बनाएं

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि युवा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनावों में लगा है युवा कांग्रेस की पूरी टीम बूथ स्तर पर कांग्रेस को जिताने में लगी है कांग्रेस उम्मीदवार ज्ञान सिंह को युवाओं का भारी जनसमर्थन मिल गया है कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर कांग्रेस को जिताने में और ताकत के साथ लग जाए

 

बैठक में उपस्थित देवेंद्र सिंह दादू (अध्यक्ष- जिला युवा कांग्रेस सीधी), दीपक मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष सीधी,जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नीलेश पाण्डेय , नगर अध्यक्ष रत्नीश सोनी, महामंत्री शिवम मिश्रा, शरदेंदु तिवारी, राजबहादुर विश्वकर्मा, प्रकाश सिंह चौहान, वशीम भाई, राहुल सिंह, आशीष द्विवेदी, राजपाल गुप्ता, नवीन सिंह, आशीष सोनी, आदित्य भाई, विजय तिवारी, जतिन तिवारी, दीपक सिंह, राज सिंह, ध्रुव सिंह एवम अन्य जिला युवा कांग्रेस पदाधिकारी विधानसभा पदाधिकारी एवम बूथ, सेक्टर, ब्लॉक के सैकड़ो सक्रिय युवा कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button