ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सिंगरौली में सड़क हादसा, दो कि गई जान, एनसीएल के आवासीय परिसर में हुई घटना….

ar 728 ad
AR News Live

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल के निगाही कोयला परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑफिसर्स क्लब के पास अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार नाबालिग सहित दो की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात ट्रैक्टर को लेकर चालक फरार हो गया।

 

 

हादसे की खबर के बाद घटना स्थल पर परिजनों व अन्य लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और मुवावजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना के बाद तहसीलदार सिंगरौली, नवानगर टीआई कपूर त्रिपाठी, बैढ़न टीआई सुधेश तिवारी और विन्ध्यनगर टीआई वाजपेयी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

 

घटना के संबंध में नवानगर टीआई कपूर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक समीर वर्मा (18) निवासी डीबुलगंज सोनभद्र और विकास पिता भगत वर्मा निवासी बनौली (16) बाइक से नवानगर से निगाही कॉलोनी से होते हुए ग्राम बनौली जा रहे थे। जैसे ही निगाही ऑफिसर्स क्लब के पास पहुंचे अज्ञात ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई।

 

हादसे में बाइक चालक समीर वर्मा की जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं नाबालिग विकास वर्मा की इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते मे मौत हो गई। हादसे के बाद पीड़ित परिजन सहित सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई और मुआवजे की मांग पर अड़ गए।

 

स्थिति नियंत्रित करने बैढ़न और विन्ध्यनगर की पुलिस टीम को बुलाना पड़ा। सिंगरौली तहसीलदार और हल्का पटवारी घटना स्थल पर पहुंचे और तहसीलदार की समझाइश के बाद परिजनों ने धरना बंद किया, इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पीएम के लिए शव को भेजा। पुलिस ने धारा 279, 337, 304 A के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे जुट गई है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button