ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

2 अपहृत किशोरियों को 1200 किलोमीटर दूर नासिक, महाराष्ट्र से सीधी पुलिस ने किया दस्तयाब, वैधानिक कार्यवाही उपरांत किये परिजनों के सुपुर्द।

ar 728 ad
AR News Live

2 अपहृत किशोरियों को 1200 किलोमीटर दूर नासिक, महाराष्ट्र से सीधी पुलिस ने किया दस्तयाब, वैधानिक कार्यवाही उपरांत किये परिजनों के सुपुर्द।

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । पुलिस अधीक्षक डॉ.रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी श्रीमती प्रिया सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बहरी निरी रीता त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना बहरी पुलिस ने लापता हुई नाबालिक किशोरियों को नासिक महाराष्ट्र से किये दस्तयाब।

 

*मामला विवरण*

बहरी थाना अंतर्गत दिनांक 06/09/23 को फरियादी थाना उपस्थित आकर अलग-अलग रिपोर्ट किये कि कल से मेरी लड़की घर नही आई जिसकी काफी पता तलाश किये पर कही नही मिली मुझे लगता है की मेरी लड़की को कोई बहला फुसला कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना बहरी में पृथक-पृथक धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना लगातार किशोरियों की पता तलाश की गई जो दोनों की उपस्थिति नासिक महाराष्ट्र में होना पाई गई जिसकी दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर नासिक महाराष्ट्र रवाना किया गया जिनको दिनांक 10/09/23 को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

दस्तयाबी में थाना प्रभारी बहरी निरी. रीता त्रिपाठी सउनि अजीत पाण्डेय त्रिपाठी, प्रआर अरविन्द यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button