ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक सीधी श्री शुक्ल ने विकास रथ को हरी झंडी दिखाई

ar 728 ad
AR News Live

विधायक सीधी श्री शुक्ल ने विकास रथ को हरी झंडी दिखाई

‘‘विकास किया है- विकास करेंगे‘‘ की थीम पर 2 विकास रथ जिले में 40 दिन तक भ्रमण करेंगे
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l विधायक केदारनाथ शुक्ल तथा कलेक्टर साकेत मालवीय ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये विकास रथ आमजन को अवगत कराने के लिए ‘‘विकास किया है-विकास करेंगे‘‘ की थीम पर आधारित हैं। यह रथ जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 40 दिन तक भ्रमण करेंगे। जिले में कुल 2 विकास रथ चलाये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जायेंगे। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई जायेगी। जिसमें इसके साथ रघुवीर यादव द्वारा गाया गया मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिलों में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार करेंगे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button