ब्रेकिंग न्यूज़

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस आयोजित करेगी कार्यक्रम एवं समरसता भोज 

ar 728 ad
AR News Live

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस आयोजित करेगी कार्यक्रम एवं समरसता भोज

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l कांग्रेस द्वारा पिछले वर्ष सात सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के मौके पर कांग्रेस पार्टी जिला स्तर पर कार्यक्रम करने जा रही है। इस तारतम में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया द्वारा ग्राम बम्हनी में जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन कर समरसता भोज आयोजित किया गया है तत्पश्चात बिजली की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ धरना दिया जाएगा भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के बाद समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले भर के वरिष्ठ कांग्रेसजन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीयजन सर्व समाज के लोग भाग लेंगे।विदित हो कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने 3500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की थी और इस दौराऩ उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की थी। यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर पार्टी इस उपलब्धि को बड़े स्तर पर मना रही है।जिला कांग्रेस कमेटी ने आग्रह किया है कि जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,विशेष आमंत्रित सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,सेवादल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस के साथी ज्यादा से ज्यादा तादाद में उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button