ब्रेकिंग न्यूज़

आगामी विधानसभा निर्वाचन को देखते पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

ar 728 ad
AR News Live

आगामी विधानसभा निर्वाचन को देखते पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 

*कार्यवाही करते हुये चौकी बम्हनी पुलिस द्वारा 10 लाख 50 हजार रूपये कीमती 2700 लीटर अवैध देशी प्लेन मदिरा के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमती 7 लाख के साथ कुल 17 लाख 50 हजार का मशरुका जप्त।*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा(भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चुरहट निरी पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी बम्हनी उनि फूलचंद बागरी ने अवैध शराब विक्रेता के ऊपर कार्यवाही कर 2700 लीटर अवैध शराब के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

*मामला विवरण:-* चौकी प्रभारी बम्हनी को दिनांक 05/09/23 को देहात भ्रमण के दौरान मुखविर सूचना मिली कि एक सफ़ेद रंग के पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने हेतु सीधी से खड्डी चकडोर तरफ जा रहा है है। चौकी प्रभारी बम्हनी द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु स्वयं के नेतृत्व में एक टीम गठित कर रवाना हुये जो टीम द्वारा मौके से पहुंच कर मुखबिर के बताएं अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग देवनाड़ नाला के पास वाहन का इंतजार किया गया जो सीधी तरफ से एक सफ़ेद रंग की पिकअप आती दिखाई दी जिसे रोककर वाहन चला रहे वाहन चालक से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहित गुप्ता पिता राम निहोर गुप्ता उम्र 28 साल निवासी नूतन कॉलोनी सीधी बताया जिसको मुखबिर सूचना से अवगत कराया जाकर पिकअप के पीछे देखने पर सफेद काड़ी रंग की त्रिपाल के अंदर 300 नग खाकी कलर के कागज के कार्टून में देसी प्लेन मदिरा का रखें होना पाया गया जिन्हें खोल कर देखा गया सभी 300 पेटियों में देसी प्लेन मदिरा कुल 2700 लीटर कीमती लगभग 10 लाख 50 हजार जब्त हुई जिसके संबंध में आरोपी से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से 300 पेटी देसी प्लेन मदिरा कुल 2700 लीटर कीमती लगभग 10 लाख 50 हजार एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमती 7 लाख कुल कीमती 17 लाख 50 हाजर को जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 

*उपरोक्त समस्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी चुरहट निरी पुष्पेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बम्हनी उनि फूलचंद्र बागरी, सउनि मनोज प्रजापति, आर विनीत सिंह, सुशील का सराहनीय योगदान रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button