ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सीधी -मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन कर जन दर्शन करते शिवराज, देखिए क्या कुछ मिली सौगात..

ar 728 ad
AR News Live

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे सीधी पहुंचे। मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर के नौढिया स्थित मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य का दिन है सीधी जिले में मेडिकल कॉलेज खुल जाने से अब यहां के लोगों को रीवा, सतना और भोपाल नहीं जाना पड़ेगा। अब सीधी के साथ हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले को 176 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की सौगात दी। मेडिकल कॉलेज वैदिक मंत्र के साथ भूमि पूजन किया। इस दौरान कन्या पूजन भी किया गया। भूमि पूजन में सांसद रीती पाठक, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा शुरू हुई। कलेक्ट्रेट चौराहे में अंबेडकर जी को माल्यार्पण के बाद जन्म दर्शन यात्रा रथ में सवार होकर शुरू की गई है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक केदारनाथ शुक्ला, सांसद रीती पाठक, राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सिंह चौहान ने इस दौरान लोगों के आवेदन लिया और भरोसा भी दिलाया। उन्होंने हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया।

 

 

165 करोड़ 74 लाख रुपये के 12 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री 10 करोड़ 53 लाख के 7 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। 24 करोड़ 8 लाख 84 हजार के 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल रामपुर नैकिन का शिलान्‍यास किया।आदिवासी विकास विभाग के तहत 31 करोड़ 15 हजार रूपये लागत के कन्या शिक्षा परिसर कुसमी, लोक शिक्षण अंतर्गत एक करोड़ 23 लाख 20 हजार रूपये लागत के शासकीय हाई स्कूल पांड तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अंतर्गत 87.25 लाख रूपये लागत के सीधी में सामुदायिक भवन का निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री 94 लाख 98 हजार रूपये लागत के पतुलखी में तालाब में घाट निर्माण तथा ग्राम कुचवाही में हनुमान मंदिर के पास 25 लाख की सीढ़ियों तथा घाटों का निर्माण का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री 50-50 लाख के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी, सिहावल एवं रामपुर नैकिन ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण का शिलान्‍यास किया।

मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3 करोड़ 79 लाख के भदौरा से खोखरा, 2 करोड़ 17 लाख के बम्हनी मगरोहर रोड से कोनिया सड़क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री एक करोड़ 75 लाख के शासकीय उमावि भवन अमिलई, 73 लाख 86 हजार के प्रयोगशाला भवन शासकीय उमावि भवन ममदर, 73 लाख 86 हजार के प्रयोगशाला भवन शासकीय उच्च. विद्यालय भवन धुम्मा का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री 73 लाख 86 हजार के प्रयोगशाला भवन शासकीय उमावि भवन पोखरा एवं उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा सीधी अंतर्गत 61 लाख 5 हजार के परियोजना संचालक आत्मा भवन के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button