महिला मोर्चा की पदाधिकारी भोपाल में सीएम के राखी कार्यक्रम में हुईं सम्मिलित

महिला मोर्चा की पदाधिकारी भोपाल में सीएम के राखी कार्यक्रम में हुईं सम्मिलित
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी।भोपाल में सोमवार को सीएम हाउस में राखी संग पाती कार्यक्रम में सीधी जिले की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी के साथ जिला पदाधिकारियों एवं प्रदेश की बहनों ने लाड़ले भैया शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधी। राखी संग पाती कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी मंडलों से मुख्यमंत्री की लाड़ली बहनों के द्वारा अपने भाई शिवराज सिंह चौहान के लिए राखी के साथ उनका संदेश पहुंचाने के लिए जिले की महिला मोर्चा द्वारा सभी लाड़ली बहनों से उनकी राखी और पाती संग्रहित कर शिवराज सिंह चौहान को देने के लिए महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी सीएम हाउस भोपाल पहुंची। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधकर जिले की सभी बहनों की राखी और संदेश उनको सौंपा। जिनमें मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशा शुक्ला जी महामंत्री जगदंबा सोनी जी विभा शर्मा जी कोषाध्यक्ष महिमा तिवारी जी l




