ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर की संगठनात्मक बैठक संपन्न

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर की संगठनात्मक बैठक संपन्न
बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी :-ज्ञान सिंह
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश पाठक महामंत्री नवीन सिंह प्रवक्ता आकाश राज पाण्डेय प्रवक्ता पंकज सिंह के विशिष्ट आतिथ्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महेंद्र की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचवाही के अध्यक्ष लालवेंद्र सिंह राणा प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मंडलम सेक्टर बूथ के अध्यक्षों के साथ बीएलए साथियों ने भाग लिया। बैठक के शुभारंभ में ब्लॉक अध्यक्ष शहर भूपेंद्र सिंह महेंद्र ने आए सभी साथियों का अपने वाणी के माध्यम से स्वागत किया एवं सीधी शहर कमेटी की संरचनात्मक गतिविधियों को विस्तार से बताया बूथ स्तर तक संगठन से किया जा रहे कार्यों का बुरा जिला अध्यक्ष के सम्मुख प्रस्तुत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है संगठन को जनता से जोड़ने वी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है समय बहुत कम बचा है ऐसे में संगठन के कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व बनता है जो पार्टी की घोषणाओं नीतियों और सिद्धांतों से जन-जन को अवगत कारण जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि वर्तमान में प्रदेश की भाजपा सरकार से प्रदेश का नौजवान प्रदेश का किसान प्रदेश का माध्यमवर्गीय हरिजन आदिवासी पिछड़ा वर्ग सहित समाज का हर वर्ग पीड़ित और परेशान है महंगाई बेरोजगारी चरम पर है 50% कमीशन वाली सरकार चल रही। जन-जन तक वर्तमान सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचना है यह दायित्व कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का है।उन्होंने आगे कहा कि मंडलम सेक्टर बूथ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी और हमारे बीएलए साथी पूरी तन्मयता से लगकर मतदाता सूची का अवलोकन करें जहां फर्जी नाम जोड़े गए हैं उन्हें हटवाने का काम करें जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है उनके नाम जोड़ने का प्रयास किया जाए साथ ही पूरी सक्रियता के साथ लगकर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का काम कार्यकर्ता को करना है।
बैठक में ब्लॉक मंडलम सेक्टर बूथ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बीएलए साथी शामिल रहे।




