मुख्यमंत्री को बहनें 27 को भेजेंगी राखी -पूनम

मुख्यमंत्री को बहनें 27 को भेजेंगी राखी -पूनम
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी की अध्यक्षता में मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राखी संग पाती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिनके द्वारा महिलाओं की दशा सुधारने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है जिसमें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रमुख है। ऐसे में रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को 27 अगस्त को राखी भेजी जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री ज्योति कुशवाहा,
उपाध्यक्ष निशा सिंह, अनु पाण्डेय,
महामंत्री जगदंबा सोनी, विभा शर्मा,
कोषाध्यक्ष महिमा तिवारी,
ओमता सोनी, नगर अध्यक्ष कंचन केसरी कविता सेल सरोज सोनी नीरजा शुक्ला रामजी कुशवाहा
किटी गुप्ता , सुमन साकेत, अर्चना सिंह ,सुमन गुप्ता ,सीमा गुप्ता ,अनीता मिश्रा ,सुनीता जयसवाल ,राजवती गुप्ता प्रतिभा जयसवाल सुनीता जयसवाल आदि उपस्थित रहीं।




