ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

प्रशिक्षण के लिए भोपाल रवाना हुए सीधी जिले के नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षक, कलेक्टर ने दिखाई झंडी…..

ar 728 ad
AR News Live

भोपाल के सी एम राईज स्कूल बरखेड़ा में 21 अगस्त को आयोजित प्रशिक्षण में सीधी जिला के 176 महिला शिक्षिकाएं और 192 पुरुष शिक्षकों सहित कुल 368 नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण बरखेड़ा भोपाल में आयोजित होगा जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान भी शिक्षकों को संबोधित करेंगे।

 

सीधी जिले के नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों का क्रमांक 2 सीधी में उन्मुखीकरण किया गया, परिचय पत्र के बाद 8 बस में सवार शिक्षकों को कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पी एल मिश्र ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल बनाकर भोपाल भेजा है। एल के शर्मा, बी डी कोल, अवध शरण पाण्डेय, इन्द्र सेन त्रिपाठी, अशोक तिवारी, राम कृष्ण तिवारी, राकेश रतन पांडेय, अजय मिश्र, अनिल बालेंदु दुबे और डॉ सुजीत मिश्र भोपाल के लिए रवाना हुए है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button