चुरहट पुलिस ने नाबालिक गुमशुदा को महज 24 घंटे में रीवा से ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द।

चुरहट पुलिस ने नाबालिक गुमशुदा को महज 24 घंटे में रीवा से ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द।
-रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी । पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चुरहट निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चुरहट पुलिस ने नाबालिक गुमशुदा को 24 घंटों के भीतर ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द ।
दिनांक 17/07/2023 को थाना चुरहट अंतर्गत एक परिजन ने थाना में लिखित शिकायत किये कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से लापता है । आसपास एवं रिश्तेदारी नातेदारी में पता करने पर कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है ।मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी चुरहट द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुविभागीय अधिकारी चुरहट के नेतृत्व में टीम गठित की गई । टीम ने नाबालिक किशोरी की रात भर पता तलाश किया एवम पतासाजी हेतु सोशल मीडिया एवम अन्य माध्यमों का भी प्रयोग किया। अंततः गुमशुदा किशोरी की जानकारी मिलने पर रीवा से पुलिस ने ढूंढ निकाला एवम 24 घंटों के भीतर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
उपरोक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चुरहट पुष्पेंद्र मिश्रा ,उपनिरीक्षक मोनिका पाण्डेय , सहायक उपनिरीक्षक अखिलेश पटेल,महिला आरक्षक अंजू वर्मा, रचना द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।




