ब्रेकिंग न्यूज़

जय सिंह के इस्तीफे से सपा में मचा हड़कंप प्रदेश सचिव पर लगाएं गंभीर आरोप

ar 728 ad
AR News Live

जय सिंह के इस्तीफे से सपा में मचा हड़कंप

प्रदेश सचिव पर लगाएं गंभीर आरोप

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। समाजवादी पार्टी के अनुवांशिक संगठन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रवक्ता जय सिंह राजू ने अपने पद एवं पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। श्री राजू के पार्टी छोड़ने की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी में हड़कंप मच गया है, इनके इस्तीफे की खबर सपा सुप्रीमो सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गई हैं। बता दें कि जय सिंह राजू ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश सचिव राम प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाया है, उन्होंने बताया कि रामप्रताप यादव ने उन्हें जाति सूचक शब्दों का संबोधन कर सार्वजनिक रूप से बार बार अपमानित किया जाता हैं जिससे मुझे व्यक्तिगत पीड़ा हुई हैं ऐसे में मैं इनके साथ कार्य नहीं कर सकता। गौरतलब हो कि जय सिंह राजू ने जबसे समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की निरंतर पार्टी के प्रगति को लेकर संघर्षरत थें,उनके द्वारा सत्ता के खिलाफ हमेशा मोर्चा खोला गया। यहीं नहीं संसाधनों के आभाव में उन्होंने पार्टी हित में बीते कुछ वर्षों से लगें हैं वाबजूद इसके उन्हीं के पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें नीचा दिखाने के लिए सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता हैं,यहीं वजह है कि उनके द्वारा पार्टी से त्याग पत्र दे दिया गया   है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button