थाना अमिलिया में विशेष जागरूकता कार्यक्रम मैं हूं अभिमन्यु दिव्तीय चरण बच्चे के विरुद्ध घटित अपराध पर नुक्कड़ सभा

थाना अमिलिया में विशेष जागरूकता कार्यक्रम मैं हूं अभिमन्यु दिव्तीय चरण बच्चे के विरुद्ध घटित अपराध पर नुक्कड़ सभा

पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश कं पु मु /महिला सुरक्षा /W-2/607/2023 दिनांक 4/72023 के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मैं हूं अभिमन्यु दिव्तीय चरण जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने निर्देश के परिपेक्ष्य के परिपालन पर व महिला बच्चे पर घटित अपराध पर कार्यशाला, वर्कशॉप , बिचारगोष्टी नुक्कड़ जनसंवाद जनसंपर्क कर सभा पोस्टर समाचारपत्र में प्रकाशित कराकर जन-जागरूकता लाने के तारतम्य मे

सीधी।
पुलिस अधीक्षक श्रीमान रवीन्द्र वर्माजी के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक इन्दाज सिंह तथा महिला प्रधान 289 श्रीमती ममता पाठक व प्रधान आरक्षक 46 राजेन्द्र सिंह ने दिनांक 08/08/2023 को अमिलिया के साहू टोला में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम में नशा, दहेज़,रूढिवादिता अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा लिंगभेद अपराध के संबंध यथार्थ जानकारी दी गई व बताया गया महिलाओं बच्चों बालिकाओं पर यौन हिंसा समाज के लिए अभिशाप है नुकसान सभा में पोस्टर वितरण किया गया पुरानी परंपरा और प्रतिष्ठा के नाम पर जो चक्रव्यूह रचा गया है उसे तोड़ना होगा महिलाओं के प्रति जाने अनजाने में हो रहे भेदभाव को रोकना होगा और समाज को इस बात से आत्मसात कराने के लिए पुरुषों को बाल्यकाल से ही समानता के भाव के साथ संस्कृति और

संवेदनशील बनाना होगा तथा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर महिलाओं एवं बच्चों पर भेदभाव व हिंसा न करें
आओ अलग जगह है लड़कों को सीखने समाज को बेहतर बनाएं बहादुर लड़कों को थोड़ा घरेलू और घरेलू लड़कियों को थोड़ा बहादुर बनाएं




