विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत थाना चुरहट द्वारा रॉयल पब्लिक स्कूल चुरहट, थाना बहरी द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरी में छात्र/छात्राओं एवं शिक्षको को तथा थाना अमिलिया द्वारा साहू टोला में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

रॉयल पब्लिक स्कूल चुरहट में निरी. पुष्पेंद्र मिश्रा तो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरी में थाना प्रभारी बहरी व साहू टोला अमिलिया में उनि इंद्राज सिंह की उपस्थिति में महिला अपराध, सायबर अपराध एवं यातायात नियमो की दी गई जानकारी।
पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत जिले में लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे इसी कड़ी में आज दिनांक 09.08.23 को पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं सुश्री अंजुलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी के मार्गदर्शन में एवं संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना चुरहट अंतर्गत रॉयल पब्लिक स्कूल चुरहट, थाना बहरी अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरी व थाना अमिलिया अंतर्गत साहू टोला अमिलिया में विशेष जागरूकता अभियान *अभिमन्यु* के तहत विद्यालयीन छात्र/ छात्राओं, शिक्षक व ग्रामीणों को किया गया जागरूक।
आज दिनांक 09/08/2023 को विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत रॉयल पब्लिक स्कूल चुरहट, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरी विद्यालयीन छात्र, छात्राओं व शिक्षकों को व साहू टोला अमिलिया के ग्रामीणों को विकसित व सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है के संबंध में बताया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को ना केवल महिला संबंधी अपराधों के लिए जागरूक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरुक करने हेतु अभिमन्यु जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला अपराध के साथ साथ बढ़ते सायबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जाकर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
बता दें कि पूर्व में भी यह अभियान चलाया गया जिसके सकारात्मक परिणाम आने से अभियान पुनः शुरू किया गया जिसके तहत जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों में कट आउट सेल्फी प्वाइंट लगाया जाकर प्रचार प्रसार किया जायेगा। आज अभिमन्यु शुभंकर के कटआउट को थाना चुरहट अंतर्गत रॉयल पब्लिक स्कूल चुरहट एवं थाना बहरी अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरी व थाना अमिलिया अंतर्गत साहू टोला में विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत लगभग 600 से अधिक छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों व ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 250 से अधिक छात्रों ने शुभंकर अभिमन्यु के कटआउट सेल्फी प्वाइंट के साथ अपनी-अपनी सेल्फी ली और विश्वास दिलाया कि सेल्फी प्वाइंट में उल्लेखित बातों को वह हमेशा याद रखेंगे, वह स्वयं भी जागरूक होंगे और घर जाकर अपने घर के सदस्यों को जागरूक करेंगे एवं पास पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करेंगे।
अभियान में थाना चुरहट अंतर्गत निरी. पुष्पेंद्र मिश्रा उनि मोनिका पाण्डेय, प्रआर करण तिवारी व विद्यालयीन छात्र-छात्राएं व शिक्षक तथा थाना बहरी अंतर्गत सउनि रजनीश बघेल, अरुण सिंह, भूपेंद्र बागरी प्रआर. विजय सिंह आर. कमलेश प्रजापति एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राएं व शिक्षक व थाना अमिलिया अंतर्गत उनि इंद्राज सिंह मप्रआर ममता पाठक, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह व ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।




