ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सिविल लाइन TI को SI ने मारी गोली, हालत गंभीर

रिपोर्ट अरुण मिश्रा Rewa:-शहर के सिविल लाइन थाना के थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को उप निरीक्षक बृजराज सिंह ने थाना के अंदर मारी गोली, हालत गंभीर, मीनरवा अस्पताल में चल रहा उपचार, थाना परिसर में मची अफरा-तफरी घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी।
आपको बता दें कि थाना प्रभारी को किस वजह से गोली मारी है इसके कारण का पता नहीं चल पाया है वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी लगते ही एसआई को पकड़ लिया गया है और पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है। अब यह किस वजह से गोली मारी है इस बात की जानकारी अभी तक स्पष्ट रूप से नहीं हो पाई है।




