ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

भाजपा सरकार नाकाम जिले में बरकरार आवारा पशुओ की समस्या किसानो का सच्चा हितैसी बनने का ढोग  करती है शिवराज सरकार 

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा 

सीधी l जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा आवारा पशुओ से किसान त्रस्त जन जीवन बेहाल है सीधी जिले में हर गांव में आवारा पशुओ के झुण्ड के झुण्ड घूमते रहते है एवं गांव के गांव किसानो की फसल खा कर नष्ट कर देते है जिससे किसानो को रोजी रोटी के लाले पड़ जाते है पिछले कई सालो से किसान परेशान है किसानो का सच्चा हितैसी बनने का ढोग करती है शिवराज सरकार अगर किसानो के प्रति सरकार को थोड़ा भी दया ममता या दर्द होता तो आज जो आवारा पशु चारो तरफ किसानो की खून पसीने से सिंचित कर खड़ी की गई फसल को यू बरबाद नहीं होने देते अगर ये शिवराज सरकार किसानो के प्रति 1 प्रतिशत भी हितैसी होती तो सबसे पहला काम ये आज चारो तरफ आवारा पशुओ के आतंक है उसे खत्म करती और किसान के खेत को सुरक्षित करती पर भाजपा सरकार नाकाम है आवारा पशुओ की समस्या को लेकर कोई योजना नहीं बना पा रही है सीधी जिले में आवारा पशुओं की समस्या नासूर बनती जा रही है, लेकिन भाजपा सरकार इसे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रही है।आए दिन आवारा पशुओं से टकराकर वाहन चालक और साथ में बैठे हुए एवं पशु की जान को खतरा बना हुआ है तो वही वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

 

श्रीसिंह ने आगे कहा की जिले में ऐसा कोई मार्ग या चौराहा नहीं, जहां आवारा पशुओं का विचरण नहीं होता हो। सीधी जिला प्रशासन इससे भलीभांति वाकिफ है, मगर इसका समाधान नहीं हो रहा। स्थिति यह बन गई है कि छोटे बच्चों का तो घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मुख्य मार्गों पर झुंड बनाकर घूमते आवारा पशुओं के कारण राहगीरों वाहन चालकों को हमेशा आशंका लगी रहती है। शहर की सड़कों पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों के अचानक आवारा पशु सामने आने से वाहनों को टक्कर मार देने से कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं और पशु भी अपनी जान गवा चुके है

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा की सरकार आवारा पशुओं को लेकर कोई भी योजना बनाने में विफल नजर आ रही है चाहे ग्रामीण इलाका हो या शहरी मार्ग हर जगह आवागमन करना मुश्किल हो गया है एवं किसानो भी परेशान है स्थित जस की तस बनी हुई है कांग्रेस शासन काल में जब कमल नाथ सरकार थी तब आवारा पशुओ के लिए कई गौशाला का निर्माण योजना बनाई गई थी और कई गौशाला निमार्ण करवाया गया था लेकिन शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री बनते ही गौशाला निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया जिससे आज किसान परेशान है सरकार से आग्रह कर रहा हू की आवारा पशुओ से जल्द से जल्द निजात दिलाने का कोई ठोस कदम उठाए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button