आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का आज सीधी से शुभारंभ

आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का आज सीधी से शुभारंभ
सात अगस्त तक चलने वाली यात्रा का झाबुआ में कमलनाथ
जी, दिग्विजयसिंह की उपस्थिति में होगा भव्य समापन
———–
भाजपा सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार की
घटनाएं बढ़ रही हैं: विक्रांत भूरिया
———–
सीधी सहित अन्य घटनाओं से प्रदेश को किया शर्मसार: रामू टेकाम
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी, 19 जुलाई 2023
भाजपा सरकार में आदिवासी वर्ग पर हो रहे अत्याचार और विभिन्न घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सीधी विधानसभा क्षेत्र से आज से ‘आदिवासी स्वाभिमान यात्रा’ प्रारंभ की है। इस दौरान यह यात्रा शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला,बालाघाट,सिवनी,छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीरापुर और झाबुआ जिलों में जाएगी। यात्रा प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की 36 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसका समापन झाबुआ जिले में सात अगस्त को होगा। यात्रा के समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।
मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत और मप्र कांग्रेस आदिवासी विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम के नेतृत्व में निकाली जा रही आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के शुभारंभ पर दोंनों नेताओं ने कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में गुढ़ विधानसभा में स्थित सबरी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां से सीधी जिले में पहुंचे, जहां से यात्रा की शुरूआत गांधी ग्राम में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंका बैगा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। यात्रा के शुरूआत में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और ओमकार सिंह मरकाम भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मोटर साईकिलों, पैदल, और अन्य साधनों से शामिल हुये। यात्रा के दौरान दोंनो आदिवासी नेताओं ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यात्रा का उद्देश्य और भाजपा सरकार में दबंगों द्वारा आदिवासी वर्ग पर हो रहे अत्याचार और भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों को उजागर किया। डॉ. भूरिया ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ जाती है। मध्य प्रदेश का आदिवासी वर्ग परेशान है। सरकार को ध्यान इनकी ओर कभी नहीं रहता है। इसलिए ही सीधी जैसी वारदात करने से भी गुरेज नहीं किया जा रहा है।
इस अवसर पर सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानसिंह, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू, छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके, श्रीमती चंद्रा सर्वटे, जिला पंचायत अध्यक्ष कु. सोनम सिंह, तिलकराजसिंह, चिंतामणी तिवारी,लालचंद गुप्ता,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू कलावती बेगा , के डी साकेत, भूपेन्द्र सिंह नन्हे ,
प्रकाश सिंह परिहार महासचिव उत्सव सिंह टिंकू सचिव पंकज सिंह चंदेल सचिव सीधी प्रभारी दीपक मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह केडी अनुराग विनय मिश्रा धोनी विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह चुरहट विधानसभा अध्यक्ष अनूप साहू ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष तिवारी आईटी सेल अध्यक्ष युवा कांग्रेस के साथ ही राहुल सिंह यक्ष श्याम वती सिंह कुसमी ब्लाक जनपद अध्यक्ष संदीप उपाध्याय दादू संदीप द्विवेदी देवेंद्र मिश्रा गुड्डू
पंकज कुशवाहा विष्णु कुशवाहा अमित सिंगार यूथ कांग्रेस ऑफिस सिंगरौली सूर्या द्विवेदी आशुतोष तिवारी जतिन तिवारी वीरू का अरुण सिंह दिनकर सिंह ,प्रशांत तिवारी सुरेंद्र साहू सूर्या साहू मनीष अंकित , Nsui अध्यक्ष सौरव सिंह
एवं कई सैकड़ों साथी प्रदेश से पधारे युवा कांग्रेस के तमाम जांबाज साथी जो हजारों की संख्या में उपस्थित रहे क्रॉसिंग आदिवासी अध्
सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, स्थानीय आदिवासी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




