सोनबरसा तालाब के पास फिर से हुई घटना, डंफर ने मारी ऑटो को ठोकर, महिला को आई चोट सीधी रेफर।

सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत 5 जुलाई 2023 दिन बुधवार समय लगभग 4.30 बजे के आसपास डंफर वाहन ने ऑटो को ठोकर मार दी जिसकी वजह से ऑटो में सवार महिला ऑटो से दूर फेंका गई जिसकी वजह से उसके पेट में गंभीर चोट आई है जहां प्राथमिक स्तर पर उपचार के उपरांत निजी वाहन से सीधी के लिए उपचार हेतु ले जाया गया है।
मायके से ससुराल जा रही थी महिला
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल महिला मन्नू पति राजेश साकेत उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम सोनवर्षा थाना अमिलिया जो अपने मायके से अपने ससुराल रीवा जिले के हनुमना तहसील अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलौंही अपने ससुराल जा रही थी सोनबरसा बाजार से वह ऑटो में बैठी और जैसे ही कुछ ही दूरी पर तालाब के पास पहुंची की पीछे से गिट्टी लोड कर आ रहे डंफर क्रमांक MP17HH4952 ने ठोकर मार दी जिसकी वजह से ऑटो में बैठी महिला ऑटो से गिर गई वही उसके पेट में गंभीर चोट आई है।

गर्भवती थी महिला हुई बेहोश
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला गर्भवती है और उसके पेट में चोट लग गई है जिसकी वजह से उसका रो-रोकर बुरा हाल है वहीं निजी वाहन से उसके परिजनों के द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ही ले जाया गया है वही ले जाते वक्त महिला बेहोश हो चुकी थी।

घटनास्थल पर पहुंची अमिलिया पुलिस
यह घटना के संबंध में अमिलिया पुलिस को जानकारी दी गई जहां जानकारी पाकर अमिलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं दुर्घटना कारित करने वाले डंफर वाहन को अमिलिया थाना ले जाया गया है तथा पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




