भाजपा सदैव करती है आदिवासियों का अपमान वायरल वीडियो सही तो हो कार्यवाही:- ज्ञान सिंह
आदिवासी युवक के साथ हो रहे घृणित अत्याचार की घोर निंदा करती है कांग्रेस

सीधी | रिपोर्ट अरुण मिश्रा
सीधी l जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भाजपा और भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि ये कभी आदिवासियों के हितैषी नहीं रहे हैं भाजपा ने सदैव आदिवासियों का अपमान और शोषण किया है विधायक प्रतिनिधि के वायरल हो रहे वीडियो में जो कृत्य दिखाया गया है वह घोर निंदनीय है कांग्रेस पार्टी उसकी घोर भर्त्सना करती है और उक्त घटना का वीडियो सही पाए जाने पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाए, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि पूर्व में भी ऐसे प्रकरण आए हैं जब भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़प ली गई है उनके साथ अनाचार और अत्याचार किए गए हैं अपने को आदिवासियों का हितैषी बताने वाली भाजपा का दोहरा रवैया उजागर हो गया है कि भाजपा कभी भी आदिवासियों का भला नहीं चाहती है उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझकर राजनीति करती है और बाद में उन्हें ही शोषित और प्रताड़ित करती है कांग्रेस पार्टी आदिवासी युवक के साथ की गई घृणित घटना की निंदा करते हुए उचित कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग करती है l




