ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

सीधी में मानवता हुई शर्मसार आदिवासी युवक से घिघौने कृत्य की घटना सभ्य समाज पर कलंक |

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा के राज में बर्बरता की पराकाष्ठा 

अजयसिंह

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी 4 जुलाई, 2023

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने सीधी में आदिवासी युवक पर भाजपा विधायक के कथित प्रतिनिधि द्वारा पेशाब करने के घिघौने कृत्य को भाजपा के राज में आदिवासियों पर बर्बरता की परकाष्ठा बताया है| उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों की मानसिकता ही आदिवासियों को दबाने और आतंकित करने की है|

भाजपा राज में आदिवासियों को अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है| वे आदिवासी समाज को अपमानित करके हमेशा अपने आपको सम्मानित महसूस करते हैं| यह घटना इसी प्रकार की मानसिकता का परिणाम है| इस घटना से सीधी में मानवता शर्मसार हुई है और यह सभ्य समाज पर कलंक है|

श्री सिंह ने कहा है कि इस प्रकार का कृत्य करने वाले और उनको बढ़ावा देने वाले सभी का पर्दाफाश होना चाहिए| उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से मांग की है कि इस घिघौने कृत्य के दोषी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए| इसके साथ ही उन लोगों पर भी सख्त कार्यवाही की जाना चाहिए जो ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं|


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button