ब्रेकिंग न्यूज़सीधी
श्रद्धा” के साथ हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा भक्ति का जनसैलाब,भारी भंडारे का आयोजन

सीधी-पवित्र श्रावण मास प्रारंभ होने से पहले पूरा विंध्य धार्मिक आयोजनों में लगा हुआ है! भक्तों के द्वारा कई आयोजन धार्मिक स्थलों में एवं अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह दादू द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन आमजन के सहयोग से एवं समस्त भक्त मंडली तेंदुहा न १ द्वारा किया गया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों के भी भक्तगण शामिल हुए! देखते ही देखते उक्त कार्यक्रम में विशाल जनसैलाब देखने को मिला। सभी ने उक्त कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।




