ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

मेधावी छात्र छात्राओं को युवा कांग्रेस द्वारा किया जाएगा सम्मानित

ar 728 ad
AR News Live

मेधावी छात्र छात्राओं को युवा कांग्रेस द्वारा किया जाएगा सम्मानित

*बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्रा होंगे सम्मानित*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l युवा कांग्रेस इकाई द्वारा मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 20 जून को स्वयंवर पैलेस में सुबह १० बजे किया जाएगा जैसा की विदित है कि विगत माह पहले सीबीएससी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा हाल ही में हायर सेकेंडरी परीक्षा 2023 परिणाम घोषित किए गए हैं। जिसमें जिलेभर से कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है ऐसे में उन सभी मेधावी एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को समाज में सम्मान मिल सके और वे मिशाल बनकर अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस जिला इकाई सीधी द्वारा जिलेभर में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस इकाई सीधी देवेंद्र सिंह दादू ने बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा एवं विंध्य के लाडले नेता माननीय अजय सिंह राहुल भैया होंगे। उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मेधावी छात्र छात्रा सम्मान कार्यक्रम में उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है। देवेंद्र सिंह दादू ने बताया कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस लगातार युवाओं के हितों के लिए लड़तीआ रही है और हम युवाओं के साथ हैं और जब कोई ऐसा कार्य होता है जो समाज के लिए मिशाल हो तो युवा कांग्रेस आगे बढ़कर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है और ऐसे युवाओं को सम्मानित करती है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस युवाओं के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। उक्त कार्यक्रम में जिले के गणमान्य नागरिक एवं मेधावी छात्र छात्राओं तथा उनके अभिभावकों से उपस्थित होने की अपील की गई है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button