सड़क पर चलना मुश्किल, कीचड़ के कारण बढ़ी परेशानी-अंकुश मोहनी

रिपोर्ट – अरुण मिश्रा
सीधी। खड्डी क्षेत्र के युवा समाजसेवी विनय पाण्डेय अंकुश मोहनी ने ठेकदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देवनाढ से मगरोहर को जाने वाली सड़क ठेकेदार द्वारा बनवाई जा रही है,सड़क पर मिट्टी डालने के कारण सड़क पर भारी कीचड़ जमा होने के कारण यह सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बनकर रह गई है। चिकनी मिट्टी होने के कारण साइकल सवार और पैदल चलने वाले यात्रियों के साथ बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। बताया गया है कि सड़क चौड़ी करण के लिए ठेकेदार द्वारा चिकनी लाल मिट्टी का भराव कराया गया और बारिश के बाद सड़क पर बिछाई गई मिट्टी पूरी तरह से सड़क पर फैल जाने से कीचड़ का जमाव हो गया जिससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि इस सड़क से स्कूल आने और जाने वाले खड्डी क्षेत्र के छात्र स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। श्री पाण्डेय ने प्रशासन से सड़क का सुधार और मिट्टी हटाए जाने की मांग की है।




