ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

एमपी के इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के आज के भाव

ar 728 ad
AR News Live

सप्ताह के पहले ही दिन अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की छुटपुट लेवाली आने से कामेक्स पर दोनों धातुओं के वायदा मजबूत रहे। कामेक्स पर सोना दो डालर सुधरकर 1941 डालर प्रति औंस और चांदी छह सेंट बढ़कर 23.37 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसके चलते इंदौर मार्केट में भी सोना और चांदी की कीमतों में आंशिक सुधार दर्ज किया गया। इंदौर में सोना कैडबरी नकद में आंशिक बढ़कर 61625 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी भी बढ़कर 71200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

 

ज्वेलर्स का कहना है कि बाजार ज्यादा नहीं बढ़ने के कारण ग्राहकी का माहौल बाजार में अच्छा बना हुआ है। कीमतें बढ़ती हैं तो मांग घटने लगती है। अभी आगे भी शादियों के मुहूर्त खूब होने के कारण सराफा बाजार में आभूषणों में अच्छी मांग बनी रहने की उम्मीद है। कामेक्स सोना ऊपर में 1948 तथा नीचे में 1941 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.37 व नीचे में 23.20 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

 

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 61625 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 61525 रुपये, सोना (91.60 कैरेट) 56355 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 61600 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 71200 रुपये, चांदी टंच 71300 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 72300 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 71150 रुपये पर बंद हुई थी।

 

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 61750 रुपये, सोना रवा 61650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 71400 रुपये तथा चांदी टंच 71300 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

 

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 61600 रुपये तथा सोना रवा 61550 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 72300 और चांदी टंच 72400 रुपये प्रति किलो बोली गई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button