ब्रेकिंग न्यूज़

बूथ विजय संकल्प अभियान में सीधी विधायक का दिखा नायक अवतार, भाषण के दौरान ही अधिकारियों को लगाया फोन.

ar 728 ad
AR News Live

बूथ विजय संकल्प अभियान में सीधी विधायक का दिखा नायक अवतार, भाषण के दौरान ही अधिकारियों को लगाया फोन.

 

खेल खेल में जीते बूथ — देव कुमार

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत बूथ क्रमांक 233 और 234 का संयुक्त कार्यक्रम स्थानीय विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा एवं डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी के विशिष्ट आतिथ्य में सरस्वती शिशु मंदिर करौंदिया के खेल मैदान में संपन्न हुआ।

 

बूथ विजय संकल्प अभियान की सफलता की कामना करते हुए सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार हर गरीब के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। हर समस्या का समाधान केवल और केवल भाजपा है। इस दौरान वार्ड वासियों ने कुछ समस्याएं रखी, जिसका मौके पर सीधी विधायक श्री शुक्ला ने नायक अवतार दिखाते हुए हितग्राहियों के सामने ही तहसीलदार और मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीधी को फोन लगाकर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देश दिए और समस्याओं का समय सीमा में निपटारा हो इसके लिए आदेशित किया। इस दौरान समस्या ग्रसित लोगों को सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि यदि समस्या का निवारण निर्धारित समय में नहीं होता है, तो मुझे दोबारा सूचित करें। सरकार का हर नुमाइंदा जनता का सेवक है। जनता की हर समस्या का निराकरण होना ही चाहिए, जिसका उपस्थित जन सैलाब ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। हर भूमिहीन को पक्का मकान, पट्टा, किसान सम्मान निधि, लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी, आयुष्मान आदि का विस्तार से सीधी विधायक श्री शुक्ल ने विस्तार से जिक्र किया।

 

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान 4 मई से लेकर 14 मई तक जिले के सभी बूथों में संपन्न हो रहा है। इस दौरान खेल खेल में बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को दोहराया । बूथ जीतने का हुनर कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने बखूबी बताया।

कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष अमलेश्वर चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण नगर मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान ने करते हुए फूल माला एवं भाजपा का दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने किया और आभार प्रदर्शन मंडल के भाजपा नेता अजीत पांडे ने किया।

 

नेताओं ने जमकर खेला खेल

 

बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को चरितार्थ करते हुए रस्साकशी एवं अन्य प्रकार के खेल अतिथियों, पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा बूथ समितियों के साथ मिलकर खेला गया। जिसका सभी पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भरपूर आनंद लिया और खेलों को खेल भावना के साथ खेला, जिसमें सीधी विधायक श्री शुक्ला के नेतृत्व में महिलाओ ने बाजी मारी मारी।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, अनिल पांडे, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, भाजपा नेता गुरुदत्त शरण शुक्ला, जिला मंत्री अमित प्रधान, सेमरिया मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश मोर्य, पार्षद आनंद परियानी, शुभा देवी कोल, डॉक्टर सत्येंद्र उपाध्याय, नरेंद्र गौतम, आरती सिंह, किरण सिंह, मुन्नी कोल, महिमा तिवारी, शिव प्रसाद द्विवेदी, तारा साहू, अंबुज मिश्रा, कुवँर तिवारी, श्रीकांत पांडे, माखनलाल मिश्रा, राम प्रसाद साहू, सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, त्रिदेव, पंच परमेश्वर एवं बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button