ब्रेकिंग न्यूज़बहरी

थाना बहरी के वार्षिक निरीक्षण हेतु आज पुलिस कप्तान पहुंचे थाना बहरी।

ar 728 ad
AR News Live

थाना बहरी के वार्षिक निरीक्षण हेतु आज पुलिस कप्तान पहुंचे थाना बहरी।

 

_*थाना पहुंच कर सर्वप्रथम समस्त थाना स्टॉफ से रुबरू हो सुनी उनकी समस्याएं निराकरण के दिये आवश्यक निर्देश*_

 

_*थाना बहरी में संधारित रिकार्डो एवं वार्षिक कार्यों का किये निरीक्षण।*_

 

*रिपोर्ट* अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा थाना बहरी के वार्षिक निरीक्षण पर आज थाना बहरी पहुंचे। थाना पहुंचने पर सर्वप्रथम समस्त थाना स्टॉफ से रुबरू होकर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनकी समस्याएं जानी तथा उनका यथा उचित निराकरण किये। तत्पश्चात थाना बहरी के समस्त शाखाओं जैसे मालखाना ,शस्त्रागार, हवालात, विवेचक कक्ष, प्रधान आरक्षक लेखक कक्ष, शिकायत शाखा, सीसीटीएनएस, समंस वारंट शाखा का निरीक्षण किया निरीक्षण उपरांत थाने के संधारित रजिस्टरों का अवलोकन किये जिसमें वीसीएनबी रजिस्टर पर विस्तृत टीप लगाएं तथा उसमें राजनीतिक सामाजिक व भौगोलिक स्थिति का विवरण स्पष्ट लिखे संबधी निर्देश दिए एवं अपराध निकाल की स्थिति जाने जिसमें लंबित शिकायत का समय पर निराकरण लंबित अपराध मर्ग का समय पर निराकरण, लंबित चालान का समय पर न्यायलय पेश करना। गुंडा बदमाश व निगरानी बदमाश सरप्राइस चेक कर इंद्राज करना तथा उनके जीवन यापन के साधन तथा संबंधियों की जानकारी रजिस्टर में इंद्राज करना नए गुंडा बदमाश व निगरानी फाइल खोलना, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, गंभीर अपराध के आरोपियों का पता तलाश कर निकाल करना ,गुंडा माफियाओं पर ठोस कार्यवाही करना, अवैध रेत, अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही करना, धार्मिक स्थलों की चेकिंग व कैमरे लगाए जाने संबंधी निर्देश, बैंक एटीएम चेकिंग, रात में प्रभावी गस्त चोरी नकबजनी के आरोपियों की तलाश कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना, माइनर एक्ट में जुआ सट्टा अवैध कोरेक्स गांजा स्मैक पर कार्रवाई करना, कालाबाजारी, सूदखोरी मिलावटखोरी और जमाखोरी पर कार्रवाई करना, मोटर व्हीकल एक्ट में लगातार कार्रवाई करें एवं जागरूकता अभियान चलाये। साथ ही

1. थाने में आने वाले समस्त फरियादियों से एक समान एवं अच्छा व्यवहार करें, आपके व्यवहार में उन्हें अपनापन एवं सुरक्षा का भाव महसूस हो।

2. हमें एक अच्छी एवं आदर्श पुलिसिंग के जरिए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अपराध रहित वातावरण का निर्माण करना है ।

3. चिन्हित अपराधों पर विशेष ध्यान देते हुए अपराधियों को पूर्णरूपेण सजायाबी करवाएं एक भी आरोपी किसी भी सूरत में बचना नहीं चाहिए।

4. सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सीधी जिला अव्वल प्रदर्शन किया है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है हमें आने वाले समय में और बेहतर कार्य करते हुए आमजन की समस्या का निराकरण कर एक आदर्श प्रस्तुत करना है।

 

5. अवैध मामलों में समय-समय पर अभियान के तहत टीमें गठित कर अवैध कार्यों पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाए।

6. दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का दौरा करके वहां पर स्टॉपर एवं चेतावनी बोर्ड लगवाएं जिससे हादसों से आमजन को बचाया जा सके।

 

उपरोक्त बिंदुओं पर चर्चा के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना स्टॉफ से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं को जाना एवं उसका निराकरण किये तथा अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरुस्कृत किये।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button