Uncategorizedब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन आज..

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित कई नेता होगे शामिल

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट – अरुण मिश्रा

सीधी l आज 17 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन स्थानीय पूजा पार्क में 12:00 से आयोजित हो रहा है आंदोलन पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अगुवाई, पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल के विशिष्ट आतिथ्य,पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला की विशेष उपस्थिति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में संपन्न होगा। आंदोलन को अन्य नेता भी संबोधित करेंगे,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपील कि है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोग आंदोलन का हिस्सा बन अपने हक की आवाज बुलंद करें, उन्होंने अपील की है कि समस्त कांग्रेस जनों सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,विशेष आमंत्रित सदस्य,नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवादल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक,मंडलम,सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस के साथी आंदोलन में सहभागी बने।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button