ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देर शाम जारी हुए तबादला आदेश, आधा दर्जन अधिकारी इधर से उधर..

ar 728 ad
AR News Live

प्रदेश सरकार ने सोमवार को तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा और तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का स्थानांतरण कर दिया। धार के अपर कलेक्टर शृंगार श्रीवास्तव अब धार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।

 

वहीं, निधि सिंह राजपूत को सिवनी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर स्मार्ट सिटी जबलपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रप्रताप गोहल को बनाया गया है। गोहल वर्तमान में अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल में पदस्थ हैं।

 

 

सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर शाम छह अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। इनमें छिंदवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेन्द्र नारायण को अपर कलेक्टर भोपाल बनाया गया है।

 

सिवनी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पार्थ जैसवाल अब छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। भोपाल के अपर कलेक्टर संदीप केरकेट्टा को नगर निगम भोपाल में अपर आयुक्त बनाया गया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button