ब्रेकिंग न्यूज़

बूथ विस्तारक को संबोधित करते हुए बोले चुरहट विधायक.

ar 728 ad
AR News Live

बूथ विस्तारक को संबोधित करते हुए बोले चुरहट विधायक.

जनकल्याणकारी योजनाओं और देव दुर्लभ कार्यकर्ताओ दम पर पर पुनः बनाएंगे भाजपा की सरकार –शरदेन्दु
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले भर में बूथ विस्तारक अभियान 2 संपन्न हो रहा है। जिसके तहत पटपरा मंडल में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने बूथ विस्तारक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं और देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक आक्रामक अंदाज में कार्यकर्ताओं के अंदर जोश और उत्साह भरते हुए कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि हमें जनता जनार्दन का आशीर्वाद हासिल करने में संकोच हो। हमने और हमारे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सरकार के नुमाइंदों के साथ जनता के कल्याण के लिए एक-एक पल खपाय है। वही प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कांग्रेश की एक्सीडेंटल कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए याद दिलाया कि कमलनाथ सरकार ने कफन के पैसे तक बंद कर दिए थे, दो लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास लौटा दिए थे। घर घर शराब परोसने की व्यवस्था बना रहे थे। तबादला और घोटालों का उद्योग चला रहे थे। न बिजली, ना रोड, ना पानी और ना ही व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण था।

प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कहा कि बूथ विस्तारक 2 योजना पार्टी की एक महत्वकांक्षी योजना है। इसका क्रियान्वयन पूर्व योजना एवं पूर्ण योजना के साथ करना चाहिए। आगामी महिनों में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयार रहें।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी अनिल पाण्डेय, जिला महामंत्री अशोक पटेल, मण्डल अध्यक्ष विनोद पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का के शुभारंभ में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष और जनपद सदस्य विनोद पटेल ने क्षेत्र की जनता की ओर से मंचासीन अतिथियों का शानदार स्वागत किया एवं अविनाश त्रिपाठी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश्वर गौतम ने किया। सोशल मीडिया जिला संयोजक विक्रांत सोनी, प्रमोद सिंह, संतोष कुमार तिवारी, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ राज राखन सिंह, सुधांशु तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, विकास मिश्रा, राम लखन पटेल, घनश्याम द्विवेदी सहित बूथ विस्तारक टोली के प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button