सीधी

सीधी में चार अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र पाए गए चार अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापना के आदेश कलेक्टर विकास मिश्रा ने जारी किए हैं। जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रकरणों की जांच और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए पात्र पाया गया।

जारी आदेश के अनुसार सिद्धार्थ सिंह बघेल, ध्रुवेश सिंह मार्के और सत्यम सिंह की नियुक्ति कार्यालय कलेक्टर (राजस्व स्थापना), जिला सीधी में की गई है। वहीं कवि कुमार साकेत की पदस्थापना जिला शिक्षा अधिकारी, सीधी के कार्यालय में की गई है।

चारों नियुक्तियों में सातवें वेतनमान के तहत ₹19,500 से ₹62,000 का वेतनमान निर्धारित किया गया है। प्रारंभिक मूल वेतन ₹19,500 के साथ शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत महंगाई भत्ता एवं अन्य देय लाभ निर्धारित शर्तों के अनुसार मिलेंगे।

नियुक्ति तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए अस्थाई रूप से की गई है। आदेश में मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा तथा सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की शर्त भी निर्धारित की गई है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button