राजनीति

काशी-वड़नगर बाइक यात्रा का बहरी में भव्य स्वागत, युवाओं ने दिया जल संरक्षण और राष्ट्रसेवा का संदेश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। काशी से गुजरात के वड़नगर तक निकली ‘जल, जन सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा का सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी में भव्य स्वागत किया गया। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत निकले युवा यात्रा दल का सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के नेतृत्व में स्वागत-वंदन किया गया।

विधायक ने युवाओं को हल्दी-अक्षत का तिलक लगाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान काशी से यात्रा में साथ लाए गए पवित्र कलश का विधिवत पूजन भी किया गया।

विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि काशी से वड़नगर तक की यह यात्रा जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री राधा सिंह, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button