सीधी

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-गिट्टी से भरे 4 वाहन जब्त

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेत और गिट्टी का अनाधिकृत परिवहन कर रहे चार वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई रामपुर नैकिन, गोपद बनास और चुरहट तहसील के अलग-अलग क्षेत्रों में की गई।

जांच के दौरान दो वाहन रेत और दो वाहन गिट्टी का परिवहन करते पाए गए। रेत से जुड़े वाहन MP53GA3572 को जमोड़ी तिराहा और MP17ZP9545 को बघवार क्षेत्र से पकड़ा गया। वहीं गिट्टी परिवहन कर रहे MP53HA1427 को ग्राम उपनी के पास और MP53GA3249 को चुरहट क्षेत्र से जब्त किया गया।

जब्त किए गए चारों वाहनों को सुरक्षा के लिए संबंधित पुलिस थानों और चौकियों में खड़ा कराया गया है। वाहन चालकों और स्वामियों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

सभी प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button