सीधी

व्यापारियों के विरोध के बाद मड़वास थाना प्रभारी लाइन हाजिर, शिकायतों की जांच शुरू

ar 728 ad
AR News Live

मड़वास। थाना प्रभारी और व्यापारियों के बीच विवाद के बाद शनिवार को मड़वास में व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने के बाहर धरना दिया। व्यापारियों ने थाना प्रभारी अतर सिंह पर एक किराना व्यवसायी के साथ कथित गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी कमला जोशी मड़वास पहुंचीं और व्यापारियों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने बताया कि मामले को देखते हुए थाना प्रभारी अतर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विवाद की शुरुआत दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर हुई थी। किराना व्यवसायी मानिक लाल गुप्ता ने थाना प्रभारी पर इसी बात को लेकर कथित गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। इसके बाद अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया। व्यापारी संघ अध्यक्ष कपिल गुप्ता और थाना प्रभारी के बीच बहस की बात भी सामने आई।

व्यापारियों ने अन्य शिकायतें भी एएसपी के सामने रखीं और लिखित आवेदन सौंपकर जांच की मांग की। एएसपी ने बताया कि शिकायतों की जांच एसडीओपी को सौंपी गई है और तीन दिन में जांच प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button