शिक्षक दिवस पर चमरौहा में सम्मान समारोह, शिक्षकों के योगदान को किया गया याद

सीधी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को चमरौहा स्थित दीप रिसॉर्ट में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों का सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ समाज को दिशा देने और राष्ट्र के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को भी याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राध्यापक श्रीकमल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रावेंद्र बहादुर सिंह चौहान, सुरेश त्रिपाठी और उदयभान पटेल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सुग्रीव ग्रामीण सद्भावना समिति, सुपेला द्वारा किया गया। समिति अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।




