सीधी
सीधी में 73 जर्जर शाला भवन होंगे डिसमेंटल

सीधी। जिले में जर्जर और अनुपयोगी शाला भवनों को हटाने की कार्रवाई तेज होगी। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण में 73 शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष अनुपयोगी पाए गए हैं।
इनमें गोपद बनास के 17, कुसमी के 48 और चुरहट के 8 भवन शामिल हैं। संबंधित भवनों को नियमानुसार डिसमेंटल करने के प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने संबंधित एसडीएम को चिन्हित भवनों को प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जर्जर भवनों से होने वाले संभावित हादसों का जोखिम कम किया जा सके।




