सीधी

पीएचसी बहरी का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत सीधी जिले के प्रवास पर पहुंचे रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बहरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया।

कमिश्नर ने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, साफ-सफाई तथा मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार हैं। मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

कमिश्नर ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सुथरा और सुविधाजनक वातावरण मरीजों के विश्वास को मजबूत करता है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button