सीधी

बारिश और बाणसागर बांध के गेट खुलने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने समय-सीमा बैठक में आगामी दिनों में संभावित भारी बारिश और बाणसागर बांध के गेट खुलने की संभावना को देखते हुए सभी विभागों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं वर्षाजनित परिस्थितियों से निपटने के लिए मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी और विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

कलेक्टर ने शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, पशु रोग नियंत्रण, जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़कों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुल-पुलियों और रपटों के डूबने पर तत्काल आवागमन रोकने तथा लोगों को समय पर जानकारी देने के लिए कहा गया।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, राजस्व प्रकरणों और फार्मर रजिस्ट्री की भी समीक्षा की गई। पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए गए।

आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठकें आयोजित करने, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन मजबूत करने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के निर्देश भी दिए गए।

डीएमएफ के 279 स्वीकृत कार्यों में 129 कार्य अभी प्रगतिरत पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। संबंधित विभागों को लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरस्त कार्यों की लगभग एक करोड़ रुपये की राशि एक सप्ताह के भीतर डीएमएफ खाते में वापस जमा कराने के निर्देश भी दिए गए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button