सीधी
‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत जिला न्यायालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

सीधी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. सेंटर भवन में ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रयागलाल दिनकर की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयीन कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा मुख्य रूप से रक्त जांच की गई।
शिविर में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, न्यायालयीन कर्मचारी, अधिवक्ता एवं संबंधितजन उपस्थित रहे।




