सीधी

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 58 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 58 आवेदकों ने कलेक्टर विकास मिश्रा के सामने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों को महज औपचारिकता न माना जाए। प्रत्येक मामले के मूल कारण की जांच कर आवेदक को वास्तविक राहत दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही जरूरी है।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों में की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी ली। विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button