सीधी

भेलकी में 4 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमणमुक्त, जेसीबी से तोड़ी गई बाउंड्री

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। ग्राम भेलकी में राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 4 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अतिक्रमणकारियों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई गई बाउंड्री को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

कलेक्टर और एसडीएम चुरहट के निर्देश पर तहसीलदार चुरहट के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम भेलकी पहुंची। यहां शासकीय आराजी के खसरा नंबर 177, 174, 154 और 203 की करीब चार एकड़ भूमि पर अतिक्रमण पाया गया था।

मौके पर कार्रवाई करते हुए टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण के रूप में बनाई गई बाउंड्री को हटाया और भूमि को कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई के बाद शासकीय भूमि को सुरक्षित कर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण की स्थिति सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button